हरलाखी: मनहरपुर गांव के निकट हरलाखी पुलिस ने 780 बोतल नेपाली शराब की जब्त
हरलाखी थाना पुलिस ने मनहरपुर गांव के निकट गुप्त सूचना के आधार पर 780 बोतल नेपाली शराब जब्त किया। जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरु कर दिया है।