हरलाखी: प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर गैस सिलेंडर व चूल्हे का किया गया वितरण
हरलाखी प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रो पर गैस सिलेंडर व चूल्हे का वितरण कर दिया गया है। सीडीपीओ पल्लवी कुमारी ने बताया कि विभाग द्वारा अवध भारत गैस एजेंसी बासोपट्टी को गैस कनेक्शन सभी आँगनवाड़ी केंद्रो पर देने का आदेश दिया है। उसके बाद एजेंसी के द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रो पर गैस उपलब्ध कराया गया है। अब बच्चो का पोषहार गैस पर हि बनाया जायेगा।