हरलाखी: कमतौल गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 घरों में लगी आग, हुआ भारी नुकसान
हरलाखी थाना के गंगौर पंचायत अंतर्गत कमतौल गांव में शनिवार की देर रात पांच फूस के घरों में भीषण अगलगी की घटना हो गई। घटना कमतौल गांव स्थित पश्चिमवारी टोल के राकेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, शिव बालक ठाकुर, सितेश ठाकुर एवं बटोही साह के चार घर निस्तोनाबुत हो गया। इस घटना में दो गाय, एक भैंस,करीब 30 बकरियां,अनाज, फर्नीचर भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया।