हरलाखी: कमतौल गांव में हुई भीषण आगलगी की घटना के बाद हरलाखी सीओ, थानाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया जायजा
हरलाखी प्रखंड के गंगौर पंचायत के कमतौल गांव में बीती रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हुई भीषण अगलगी की घटना के बाद हरलाखी सीओ रीना कुमारी,थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी, मुखिया शिवचंद्र मिश्रा, प्रखंड प्रमुख गोपाल दास, हरलाखी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता डा बीके यादव, जदयू नेता युगल किशोर यादव साहित अन्य ने रविवार को जायजा लिया।