सूरजगढ़: सूर्यगढ़ा में लगी भीषण अगलगी, गरीब परिवार की गृहस्थी जलकर राख
लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मनिकपुर थाना अंतर्गत कवादपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित मनिकपुर पुरानी फाड़ी गांव में भीषण आग लगने से एक गरीब परिवार की चार भूसा टोपर और एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित अनिल सहनी ने गुरुवार की सुबह 11 बजे बताया कि आग में भूसा, अनाज, खाद-बीज, पाइप, खाने-पीने का सामान तथा करीब 30 हजार रुपये मूल्य का मछली पकड़ने