सुल्तानगंज: सुल्तानगंज स्टेशन के पास अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत
भागलपुर-सुल्तानगंज रेलखंड पर शनिवार की शाम सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी दिशा में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 329/9 के पास करीब 3:45 बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगो