हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, तत्कालीन डीएम, नगर आयुक्त समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि खरीद मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दी गई है। विजिलेंस जांच में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।
मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों और भूमि विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट और तत्कालीन एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार और जनधन के दुरुपयोग के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
#Uttarakhand #Haridwar #PushkarSinghDhami #ZeroTolerance #CorruptionFreeGovernance #BreakingNews #pahadsamachar