खेरागढ़: अग्रवाल भवन खेरागढ़ में 4 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन
अग्रवाल समाज, खेरागढ़ के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा दिनांक 04 मार्च 2026, बुधवार को सायं 6 बजे से अग्रवाल भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष दिलीप गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में वन विभाग की आर.एफ.ओ. पारुल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।