कोईलवर: गीधा में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत, सैकड़ों समर्थक रहे उपस्थित
बखोरापुर में आयोजित राष्ट्रीय मां काली सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में शामिल होने जा रहे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे कोईलवर प्रखंड के गीधा में भव्य स्वागत किया गया। गीधा पहुंचते ही समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर और गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उम्र पड़ी।