कोल: तेवतु के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 तेवतु के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। गांव खेड़ा निवासी करीब 33 वर्षीय राजकुमार मजदूरी पर वेल्डिंग का काम किया करते थे। राजकुमार सोमवार शाम ससुराल में छर्रा जाने के लिए निकले थे। तेवतु के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके चलते राजकुमार की मौत हो गई।