कोल: कासिमपुर तिराहे पर गैस टैंकर की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत, 1 घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 कासिमपुर तिराहे पर गैस टैंकर ने मोपेड सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई एक घायल हुआ है। जलालपुर निवासी 25 वर्षीय हिमांशु बीएससी थर्ड ईयर का छात्र था। सोमवार शाम हिमांशु पेपर देने के बाद घर की ओर लौट रहा था। कासिमपुर तिराहे पर गैस टैंकर ने मोपेड को टक्कर मार दी जिसके चलते हिमांशु की मौत हो गई और साथी घायल है।