निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा बाईपास के पास खेत में बने पानी के हौज में डूबने से 15 वर्षीय बालक की हुई मौत
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा बाईपास क्षेत्र के समीप खेत में बने पानी के हौज में डूब जाने से देर रात को 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कच्ची बस्ती निवासी के रूप में हुई है। निंबाहेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।