निम्बाहेड़ा: भीमराव अंबेडकर कॉलेज के मैदान में अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता उदय प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ
क्रिकेट की बढ़ती हुई लोकप्रियता और निंबाहेड़ा वासियों की क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए अकाय क्रिकेट एकेडमी द्वारा नगर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलेज के मैदान में लेदर बॉल से अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता उदय प्रीमियम लीग आयोजित किया गया। शुभारंभ के दौरान क्रिकेट से जुड़े काफी लोग भी मौजूद रहे। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।