बटियागढ़: फतेहपुर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया आर्थिक मदद का ऐलान, राज्यमंत्री लखन पटेल ने आभार जताया
बटियागढ़ ब्लाक के फतेहपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने की घटना मे 4 लोगो की मृत्यु होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना पर दुःख जताते सरकार की ओर से मृतको के परिजनों को 2- 2 लाख और घायलो को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है,जिसपर राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक लखन पटेल ने संवेदनशील मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया