कानपुर: भाजपा युवा मोर्चा ने परेड चौराहे पर राहुल गांधी का फूंका पुतला, नेशनल हेराल्ड मामले में गिरफ्तारी की मांग की
भाजपा युवा मोर्चा ने कानपुर परेड चौराहे पर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने सत्ता में रहते हुए घोटाले किए और अब मोदी सरकार द्वारा इन घोटालों का पर्दा पास करने पर कांग्रेस सड़क पर उतरकर उत्पीड़न का आरोप लगा रही है।