कानपुर: भाजपा को झटका, तिलक हाल में भाजपा के जिला मंत्री ने साथियों संग थामा कांग्रेस का दामन
कानपुर में भाजपा को झटका लगा है ।कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि तिलक हाल में भाजपा के जिला मंत्री रहे आनंद शुक्ला और उनके बीस साथियों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं जिन्हें जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।