कानपुर: पनकी पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पनकी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बताया सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।पहले घटना संदिग्ध लग रही थी खुलासा होने पर दंग रह गए।