कानपुर: विमान में बम की फर्जी सूचना देने वाले को गिरफ्तार किया गया, एसीपी चकेरी ने दी जानकारी
चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंच रहे विमान में बम की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।एसीपी सुमित सुधाकर राम टेके ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया 2 घंटे के अंदर सूचना देने वाले कॉलर को गिरफ्तार किया गया जिसका नाम मोहित सिंह है ।मजाक में युवक ने कॉल की थी। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।