कानपुर: बेकनगंज में निर्माणाधीन पांच मंजिला मकान से ईट गिरने से मासूम की मौत, मकान मालिक और ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस
बेकनगंज में निर्माणाधीन 5 मंजिला बिल्डिंग से ईट गिरने से 3 साल की मासूम की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। जब बच्ची अपने बड़े भाई-बहन के साथ खेल रही थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार 2:00 बजे बिल्डिंग मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।