"अमूमन ये देखा गया है कि थाने की दहलीज पर कदम रखते ही व्यक्ति का बीपी चेंज हो जाता है.. एक ऐसी पहल करें कि थाने पहुंचने पर पहले 30 मिनिट के समय में ही व्यक्ति को लगे कि उसको सुना जा रहा है।"
- धौलपुर में आईजी प्रीति चंद्रा द्वारा आयोजित सीएलजी एवं जनसंपर्क सभा में पुलिस के लिए सीएलजी सदस्य का एक शानदार सुझाव। उम्मीद है कि आईजी चंद्रा, इसकी शुरुआत भरतपुर संभाग मुख्यालयों के थानों से ही कर दे तो अच्छा है। क्योंकि यहां भी इस सुझाव के क्रियान्वयन की बहुत जरूरत है।