भरतपुर - भाजपा मंडल के निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप में 134 मरीजों को राहत`
---
भरतपुर - भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा सेवा सहयोग कार्यक्रम के तहत मंगलवार कोतवाली चौराहा स्थित डॉ. एचएन शर्मा हॉस्पिटल में निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर लगाया गया।
कैंप का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी तिवारी मंडल अध्यक्ष मोनू काजल और पार्षद नरेश जाटव ने खाटू श्याम बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 134 रोगियों* ने पंजीयन कराया, जिनमें अधिकांश स्पाइन के मरीज* थे।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीएन शर्मा ने सभी का परीक्षण कर उपचार किया। मरीजों को स्पाइनल रोबोटिक डीकंप्रेशन थेरेपी हाई पावर 7 टेस्ला मैग्नेटो थेरेपी और एडवांस्ड मैन्युअल थेरेपी दी गई।
डॉ. शर्मा ने कहा कि रीढ़ की हड्डी से जुड़े 90% रोगों का उपचार फिजियोथैरेपी से संभव है। मेडिकल रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है। दर्द और जकड़न में यह काफी कारगर है। इसलिए सर्जरी से पहले फिजियोथैरेपी लेनी चाहिए। ऑर्थोपेडिक सर्जरी के बाद बॉडी मूवमेंट ठीक रखने में भी यह मददगार है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 18, 2026