सूरजपुर: भटगांव-बिश्रामपुर मुख्य मार्ग पर पासल नाला के समीप खाद्यान्न लोड ट्रक पलटा, चालक व परिचालक घायल।
भटगांव-बिश्रामपुर मुख्य मार्ग पर पासल नाला के समीप सुबह शासकीय वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न परिवहन में लगी वाहन पासल नाला के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक-परिचालक को चोटें आईं हैं। बिश्रामपुर वेयर हाउस से पीडीएस के हितग्राहियों को वितरित किए जाने वाले चावल, नमक, शक्कर लोड कर बतरा केनापारा के लिए निकला ट्रक क्रमांक सीजी 29 एबी 0138 का चालक बिश्रामपुर- भटगांव मार्ग पर पासल नाला के पहले मोड़ के पास वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और खाद्यान्न लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।