सूरजपुर: ग्राम पंडोनगर में डाबरी में नहाने के दौरान डूबने से 1 व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा
ग्राम पंडोनगर में घर के सामने डबरी में नहाने के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। जयनगर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत पण्डोनगर निवासी 46 वर्षीय आनंद राम पिता स्व. नंदू राम पण्डो घर के सामने स्थित डबरी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई में चल जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।