सूरजपुर: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पिलखा क्षीर में होली मिलन समारोह का किया आयोजन
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा पिलखा क्षीर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा मुंह मीठा कराते हुए होली पर्व की बधाई देते हुए सरगुजिहा लोकगीतों पर जमकर थिरके।