चान्दन: बेलहर विधायक ने चांदन प्रखंड क्षेत्र में ₹10.41 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया
Chanan, Banka | Mar 8, 2026 बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा रविवार शाम करीब 5 बजे चांदन प्रखंड क्षेत्र में 10 करोड़ 41 लाख की ग्रामीण जलापूर्ति शुद्धिकरण एवं जलमीनार योजना का शिलान्यास किया गया। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत के पंप संचालकों ने वेतन नहीं मिलने की शिकायत भी की।