सारठ: दुंदुआडीह: पीसीसी सड़क पर चलने के विवाद में मारपीट, घायलों ने थाने में की शिकायत
दुंदुआडीह के सुरेश पंडित, उनका पुत्र गोपाल पंडित व पिता बिकल पंडित के साथ मारपीट का मामला गुरुवार रात 9 बजे थाने पहुंचा है। घायल सुरेश ने बताया कि गांव में PCC सड़क की ढलाई हो रही थी और उनका भतीजा ढलाई हुई सड़क पर चलने से सड़क खराब होने की बात कहकर उसे धकेल दिया। पूछने जाने पर प्रकाश पंडित, गोविंद पंडित, बैकुंठ पंडित वगैरह ने लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल किया।