रूपवास: भरतपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
भरतपुर। रुदावल थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी शाहिद उर्फ मनीष को गिरफ्तार किया। आरोपी साबू खान का पुत्र और विधौली, आगरा यूपी का निवासी है। 7 मार्च 2026 को पीड़िता की मां ने शाहिद व अन्य के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।