भिंड नगर: अटेर रोड पर अध्ययन कोचिंग सेंटर का शुभारंभ, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने अटेर रोड स्थित अध्ययन कोचिंग सेंटर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कोचिंग के संचालक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कोचिंग सेंटर का खुलना गर्व की बात है।