लोहरदगा: हिंडालको ने बिमरला खनन क्षेत्र के पठारी गांव में वृद्धजनों को कंबल बांटे
बिमरला खनन क्षेत्र में हिंडालको सीएसआर के तहत मंगलवार दोपहर 3 : 30बजे बढ़ते ठंड से बचाव के लिए वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बिमरला अंतर्गत विभिन्न पठारी गांव के वृद्ध जनों के बीच ग्रामीण के सहयोग से एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में कंबल का वितरण किया गया। अब तक 150 कंबल का वितरण वृद्ध जनों के बीच बढ़ती ठंड से बचाव हेतु उन्हें प्रदान किए गए हैं।