मुलाना: मुलाना में 3 साल की बेटी को घर मे छोड़ विवाहिता हुई लापता,घर से सोने चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये भी ले गई
Mulana, Ambala | Mar 22, 2024 मुलाना में एक विवाहिता अपनी 3 साल की बेटी को घर पर ही छोड़ लापता हो गई। महिला के पति ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पति ने कहा कि उस की पत्नी घर से सोने चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नगदी भी ले गई है। पीड़ित पति का कहना है वह सब्जी लेने के लिए बाहर गया हुआ था।पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।