मुलाना: जिला परिषद सदस्य दीपिका शर्मा ने ग्राम पंचायत मुलाना को भेंट की दो ई रिक्शा,कूड़ा कर्कट उठाने में होगा प्रयोग
Mulana, Ambala | Mar 19, 2024 जिला परिषद सदस्य दीपिका शर्मा ने ग्राम पंचायत मुलाना को दो ई रिक्शा भेंट की है। इन रिक्शा से गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह ई रिक्शा गांव से कूड़ा कर्कट उठाने के कार्य मे उपयोग में लाई जाएगी। इस कार्य को लेकर ग्राम पंचायत मुलाना सरपँच प्रवीण ने जिला परिषद सदस्य दीपिका का आभार व्यक्त किया।