मुलाना: मुलाना मुख्य बाजार में अज्ञात शरारती तत्वों ने दुकान के बाहर लगे बिजली के कई मीटर किए क्षतिग्रस्त, दुकानदार परेशान
Mulana, Ambala | Mar 20, 2024 मुलाना के मुख्य बाजार में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तीन से चार बिजली के मीटर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। मुलाना में तहसील के नजदीक फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले पीड़ित दुकानदार संजय गुप्ता का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने उस की दुकान के बाहर लगे बिजली के मीटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की।