मुलाना: मुलाना गांव को सरकार ने महाग्राम योजना में किया शामिल,सरपँच बोले-मिल पाएगी अत्याधुनिक सुविधाएं
Mulana, Ambala | Mar 18, 2024 मुलाना गांव को सरकार ने महाग्राम योजना में शामिल किया है। इस खबर से गांव में खुशी देखी जा रही है। ग्राम सरपँच प्रवीन कुमार का कहना है कि महाग्राम योजना में शामिल होने पर गांव को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैंस किया जाएगा। गांव को विकास के लिए बड़ी धनराशि मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में पानी सीवरेज सड़के ,स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा।