सबलगढ़: शहर को मिली आधुनिक शिक्षा की सौगात, ₹34.48 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण
सबलगढ़। आज सबलगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। लगभग ₹34.48 करोड़ (3448 लाख रुपये) की लागत से निर्मित यह आधुनिक भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।