रूपवास: रूपवास में बस स्टैंड के पास शराब ठेका खोलने पर विवाद, नियमों की अनदेखी का आरोप
रूपवास कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड और जाटव-कुशवाह बस्ती के पास शराब ठेका खोलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि आबकारी नियमों के अनुसार बस स्टैंड, स्कूल, धार्मिक स्थल और आबादी क्षेत्र के 200 से 500 मीटर के दायरे में ठेका नहीं खोल सकते।