कसडोल: दीपावली के पहले दिन नगर भवन कसडोल में पटाखा दुकानों पर दिखी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
दीपावली पर्व को लेकर कसडोल नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। दीपावली के पहले ही दिन नगर भवन कसडोल में लगी पटाखा दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। बच्चों से लेकर बड़ों तक में दीपावली को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजार में रंग-बिरंगी फुलझड़ियां, अनार, चकरी, रॉकेट और विभिन्न प्रकार के पटाखों की दुकानें सजी हुई हैं।