मुज़फ्फरनगर: भरतिया कॉलोनी से निकल गई श्री बालाजी शोभायात्रा का भाजपा के मंत्रियों के द्वारा किया गया शुभारंभ
बालाजी धाम मंदिर से मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया इस अवसर पर भगवान श्री बालाजी के रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींच रहे थे और लगातार श्रद्धालु श्री बालाजी महाराज एवं भगवान श्री राम के जयकारा लगा रहे थे।