फर्रुखाबाद: पांचालघाट गंगातट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, पुलिस बल भी तैनात
फर्रुखाबाद पांचाल घाट गंगातट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगास्नान के लिए हरदोई,एटा,मैनपुरी, इटावा सहित कई अन्य जिलों से श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। गोताखोर भी लगाए गए थे।