केवटी रनवे: बाबू सलीमपुर गांव में बकाया रुपए मांगने को लेकर हुई मारपीट में 5 लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज
रैयाम थानाध्यक्ष ने बताया कि बाबू सलीमपुर गांव के रेजाउल्ला ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही मो. सादिक अख्तर उर्फ राजा व मो. दानिश सहित 5 नामजद एवं 4-5 अज्ञात के खिलाफ बकाया रुपए मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।