केवटी रनवे: केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहरण की गई लड़की एवं अपहरर्ता को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि बरामद लड़की का मेडिकल व 164 के ब्यान की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। वहीं अपहरर्ता मो. दानिश को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इस मामले में लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर कोयलास्थान गांव के मो. दानिश एवं उसके पिता मो. जाकीर सहित उसके मां और बहन को आरोपित करते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।