केवटी रनवे: पैगंम्बरपुर- दिघियार मार्ग में बाइक की ठोकर से एक महिला घायल, प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर।
घायल महिला दिघियार गांव निवासी सीता राम की पत्नी गुदरी देवी 50 वर्ष की है। बताया जाता है कि उक्त महिला पैगंम्बर पुर ग्राहक सेवा केंद्र से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक की चपेट में आ गईं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी केवटी-रनवे में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया।