भीलवाड़ा: प्रदेशव्यापी कर्मचारी जागृति यात्रा का पांचवा दिन: भीलवाड़ा में गूंजी कर्मचारियों की बुलंद आवाज
भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रदेशभर में संचालित “कर्मचारी जागृति यात्रा” के पांचवे दिन आज भीलवाड़ा जिले में कर्मचारियों का अभूतपूर्व उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला। सैकड़ों कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत करते हुए अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुटता का परिचय दिया।