Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
image
image

सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से साकार हुआ कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन का सपना 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण, आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन भी होगा जनता को समर्पित कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई (प्रदीप कुमार). कुरुक्षेत्र के इतिहास में 17 जुलाई एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से शहर के पांच प्रमुख रेलवे फाटक हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे, जिससे वर्षों पुरानी जाम की समस्या से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त थानेसर रेलवे स्टेशन भी यात्रियों को समर्पित किया जाएगा। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति दिलाने और थानेसर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण को सुनिश्चित कराने में सांसद नवीन जिन्दल ने लगातार प्रयास किए थे। सांसद नवीन जिन्दल ने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कुरुक्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया था और थानेसर में आधुनिक रेलवे स्टेशन के निर्माण की पुरजोर मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने पिछले वर्ष स्वयं थानेसर के पुराने रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। उन्होंने अपने मोबाइल से स्टेशन की वास्तविक स्थिति का वीडियो बनाकर केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा था और आग्रह किया था कि पुराने स्टेशन के स्थान पर एक आधुनिक, भव्य और सुविधायुक्त थानेसर रेलवे स्टेशन विकसित किया जाए। सांसद नवीन जिन्दल ने यह भी स्पष्ट किया था कि ब्रह्मसरोवर, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्यग्रहण मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों में देश-विदेश से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु इसी स्टेशन का उपयोग करते हैं। सांसद नवीन जिन्दल की इस मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे मंत्रालय ने आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह भी आग्रह किया था कि एलिवेटेड ट्रैक पर बनने वाले थानेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के दोनों ओर प्लेटफॉर्म बनाए जाएं तथा स्टेशन के दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार स्थापित किए जाएं, ताकि शहर के पुराने और नए दोनों हिस्सों से आने वाले यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो सके। धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह परियोजना केवल एक रेलवे निर्माण कार्य नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने वाला विकास का मजबूत आधार है। इससे यातायात सुगम होगा तथा शहर के आर्थिक और आधारभूत विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप केंद्र सरकार ने कुरुक्षेत्र को यह ऐतिहासिक सौगात दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन सहित प्रत्येक क्षेत्र में नई विकास परियोजनाएं लाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 9, 2026

MORE NEWS

#पिंजौर में #एसएचओ व #पार्षद के बीच क्यो हुई तीखी #नोकझोंक,देखें बहस की वीडियो #Kurukshetra #Breaking #News #panchkula

#पिंजौर में #एसएचओ व #पार्षद के बीच क्यो हुई तीखी #नोकझोंक,देखें बहस की वीडियो #Kurukshetra #Breaking #News #panchkula

Thanesar, Kurukshetra | Jul 9, 2026

कुरुक्षेत्र चेयरपर्सन के प्रतिनिधि मलकीत ढांडा ने योगेश शर्मा के सवालों पर दी प्रतिक्रिया,बोले-किया जा रहा है सही काम

कुरुक्षेत्र चेयरपर्सन के प्रतिनिधि मलकीत ढांडा ने योगेश शर्मा के सवालों पर दी प्रतिक्रिया,बोले-किया जा रहा है सही काम

Thanesar, Kurukshetra | Jul 8, 2026

*मीरी-पीरी संस्थान के कर्मियों ने HSGMC मुख्यालय पर किया प्रदर्शन*
*3 महीने की सैलरी बकाया; बोले- इंस्टीट्यूट नहीं चला सकते तो लिख दें*
कुरूक्षेत्र, 8 जुलाई। कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शाहाबाद स्थित मीरी पीरी संस्थान के कर्मचारी और डॉक्टर पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज होकर राज्य स्तरीय कार्यालय श्री गुरु रामदास निवास के बाहर कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे मीरी पीरी संस्थान शाहाबाद के कर्मचारी और डॉक्टर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। सभी कर्मचारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के राज्य स्तरीय कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें केवल मौखिक नहीं, बल्कि लिखित आश्वासन चाहिए, क्योंकि पहले भी कई बार भरोसा दिया गया, लेकिन आज तक वेतन जारी नहीं हुआ।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सिख ज्यूडिशरी आयोग भी एक सप्ताह के भीतर वेतन जारी करने के निर्देश दे चुका है, लेकिन उसके बावजूद तीन महीने बीत जाने पर भी उनके खाते में एक रुपये तक नहीं आए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कमेटी की ओर से लगातार टालमटोल की जा रही है।
कर्मचारियों ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने वेतन देने में असमर्थता जताई थी। कर्मचारियों का कहना है कि जब जिम्मेदार लोग ही हाथ खड़े कर दें तो उनके सामने आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उनके परिवार पूरी तरह इस वेतन पर निर्भर हैं। बच्चों की स्कूल फीस, घर का खर्च, बैंक लोन की किस्त और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना अब मुश्किल हो गया है। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कई कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
फिलहाल कर्मचारी लिखित आश्वासन और तीन महीने का बकाया वेतन जारी होने तक अपना आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

*मीरी-पीरी संस्थान के कर्मियों ने HSGMC मुख्यालय पर किया प्रदर्शन* *3 महीने की सैलरी बकाया; बोले- इंस्टीट्यूट नहीं चला सकते तो लिख दें* कुरूक्षेत्र, 8 जुलाई। कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शाहाबाद स्थित मीरी पीरी संस्थान के कर्मचारी और डॉक्टर पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज होकर राज्य स्तरीय कार्यालय श्री गुरु रामदास निवास के बाहर कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे मीरी पीरी संस्थान शाहाबाद के कर्मचारी और डॉक्टर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। सभी कर्मचारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के राज्य स्तरीय कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें केवल मौखिक नहीं, बल्कि लिखित आश्वासन चाहिए, क्योंकि पहले भी कई बार भरोसा दिया गया, लेकिन आज तक वेतन जारी नहीं हुआ। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सिख ज्यूडिशरी आयोग भी एक सप्ताह के भीतर वेतन जारी करने के निर्देश दे चुका है, लेकिन उसके बावजूद तीन महीने बीत जाने पर भी उनके खाते में एक रुपये तक नहीं आए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कमेटी की ओर से लगातार टालमटोल की जा रही है। कर्मचारियों ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने वेतन देने में असमर्थता जताई थी। कर्मचारियों का कहना है कि जब जिम्मेदार लोग ही हाथ खड़े कर दें तो उनके सामने आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उनके परिवार पूरी तरह इस वेतन पर निर्भर हैं। बच्चों की स्कूल फीस, घर का खर्च, बैंक लोन की किस्त और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना अब मुश्किल हो गया है। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कई कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। फिलहाल कर्मचारी लिखित आश्वासन और तीन महीने का बकाया वेतन जारी होने तक अपना आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 8, 2026

मलेशिया में लहराया तिरंगा: कुरुक्षेत्र की बेटी दिविना ने जीता एशिया कप का स्वर्ण, हुआ भव्य सम्मान
कुरूक्षेत्र, 8 जुलाई/सोनिका वधवा 
मलेशिया में आयोजित 5वें योगासन स्पोर्ट्स एशिया कप 2026 में कुरुक्षेत्र की 8 वर्षीय बेटी दिवीना मनचंदा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। नन्ही बिटिया की इस उपलब्धि पर अलाइन पावर योगा स्टूडियो में स्टूडियो की संचालिका एवं राष्ट्रीय योगासन कोच परमिंदर कौर तथा स्टूडियो संचालक एवं कोच हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाली इस युवा योग खिलाड़ी दिविना के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में थानेसर नगरपरिषद की पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा मुख्य अतिथि रहीं। नगर पार्षद मनिंदर  छिन्दा विशिष्ट अतिथि के रूप के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने दिविना को सम्मानित करते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र, हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उमा सुधा ने कहा कि दिविना की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। वहीं पार्षद मनिंदर छिन्दा ने कहा कि ऐसी बेटियां पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं और युवाओं को खेल एवं योग से जुड़कर देश का नाम रोशन करना चाहिए।
आपको बता दें कि दिविना वर्तमान में विजडम वर्ल्ड स्कूल कुरुक्षेत्र में तीसरी कक्षा की छात्रा है। दिवीना के पिता डॉक्टर भरत वीर मनचंदा और माता डॉक्टर सलोनी मनचंदा कुरूक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। दिविना के दादा डॉक्टर एच.वी. मनचंदा शिक्षा जगत से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। दिविना की इस उपलब्धि पर उसके दादा डॉक्टर एच.वी. मनचंदा, दादी वीणा मनचंदा, पिता डॉक्टर भरत वीर मनचंदा और माता डॉक्टर सलोनी मनचंदा को बहुत गर्व है। उन्होंने बिटिया की इस उपलब्धि के लिए अलाइन पावर योगा स्टूडियो की संचालिका एवं राष्ट्रीय योगासन कोच परमिंदर कौर तथा स्टूडियो संचालक एवं कोच हरप्रीत सिंह की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
गौरतलब है कि दिविना की इस उपलब्धि के पीछे लगातार चार वर्षों का कठिन अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम रहा है। छोटी उम्र से ही उसने प्रतिदिन कई घंटों तक नियमित योगासन का अभ्यास किया। अनेक जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद उसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और मलेशिया में आयोजित 5वें योगासन स्पोर्ट्स एशिया कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया। उसकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प से हर सपना साकार किया जा सकता है।
समारोह के दौरान स्टूडियो की संचालिका एवं राष्ट्रीय योगासन कोच परमिंदर कौर तथा कोच हरप्रीत सिंह के योगदान की भी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। दोनों प्रशिक्षकों ने दिविना को पिछले चार वर्षों से तकनीकी प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती, अनुशासन और प्रतियोगिताओं की विशेष तैयारी कराई। उनकी निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास ने दिविना को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे समर्पित प्रशिक्षकों के कारण ही क्षेत्र की प्रतिभाएं आज विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्टूडियो के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक आर्टिस्टिक योगासन प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह में भाग लेकर दिविना का उत्साहवर्धन किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मलेशिया में लहराया तिरंगा: कुरुक्षेत्र की बेटी दिविना ने जीता एशिया कप का स्वर्ण, हुआ भव्य सम्मान कुरूक्षेत्र, 8 जुलाई/सोनिका वधवा मलेशिया में आयोजित 5वें योगासन स्पोर्ट्स एशिया कप 2026 में कुरुक्षेत्र की 8 वर्षीय बेटी दिवीना मनचंदा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। नन्ही बिटिया की इस उपलब्धि पर अलाइन पावर योगा स्टूडियो में स्टूडियो की संचालिका एवं राष्ट्रीय योगासन कोच परमिंदर कौर तथा स्टूडियो संचालक एवं कोच हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाली इस युवा योग खिलाड़ी दिविना के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में थानेसर नगरपरिषद की पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा मुख्य अतिथि रहीं। नगर पार्षद मनिंदर छिन्दा विशिष्ट अतिथि के रूप के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने दिविना को सम्मानित करते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र, हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उमा सुधा ने कहा कि दिविना की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। वहीं पार्षद मनिंदर छिन्दा ने कहा कि ऐसी बेटियां पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं और युवाओं को खेल एवं योग से जुड़कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। आपको बता दें कि दिविना वर्तमान में विजडम वर्ल्ड स्कूल कुरुक्षेत्र में तीसरी कक्षा की छात्रा है। दिवीना के पिता डॉक्टर भरत वीर मनचंदा और माता डॉक्टर सलोनी मनचंदा कुरूक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। दिविना के दादा डॉक्टर एच.वी. मनचंदा शिक्षा जगत से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। दिविना की इस उपलब्धि पर उसके दादा डॉक्टर एच.वी. मनचंदा, दादी वीणा मनचंदा, पिता डॉक्टर भरत वीर मनचंदा और माता डॉक्टर सलोनी मनचंदा को बहुत गर्व है। उन्होंने बिटिया की इस उपलब्धि के लिए अलाइन पावर योगा स्टूडियो की संचालिका एवं राष्ट्रीय योगासन कोच परमिंदर कौर तथा स्टूडियो संचालक एवं कोच हरप्रीत सिंह की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। गौरतलब है कि दिविना की इस उपलब्धि के पीछे लगातार चार वर्षों का कठिन अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम रहा है। छोटी उम्र से ही उसने प्रतिदिन कई घंटों तक नियमित योगासन का अभ्यास किया। अनेक जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद उसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और मलेशिया में आयोजित 5वें योगासन स्पोर्ट्स एशिया कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया। उसकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प से हर सपना साकार किया जा सकता है। समारोह के दौरान स्टूडियो की संचालिका एवं राष्ट्रीय योगासन कोच परमिंदर कौर तथा कोच हरप्रीत सिंह के योगदान की भी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। दोनों प्रशिक्षकों ने दिविना को पिछले चार वर्षों से तकनीकी प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती, अनुशासन और प्रतियोगिताओं की विशेष तैयारी कराई। उनकी निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास ने दिविना को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे समर्पित प्रशिक्षकों के कारण ही क्षेत्र की प्रतिभाएं आज विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान स्टूडियो के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक आर्टिस्टिक योगासन प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह में भाग लेकर दिविना का उत्साहवर्धन किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 8, 2026