खिलचीपुर: पगारिया गांव से युवा शिवभक्तों की टोली कावड़ लेकर उज्जैन रवाना, बाबा महाकाल का करेंगे जलाभिषेक
खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के पगारिया गांव से एक दर्जन से अधिक युवा शिवभक्तों की टोली आज बुधवार की सुबह 10 बजे कालीसिंध नदी के त्रिवेणी संगम से पवित्र जल लेकर 120 किलोमीटर की महा कावड़ यात्रा पर रवाना हुई । पूरे रास्ते "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंज उठा इलाका। ये शिवभक्त पैदल चलकर कल उज्जैन पहुंचेंगे जहां पर बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि