करवाचौथ का बन रहा था प्रसाद, अचानक हुआ गैस सिलेंडर में धमाका
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मरारपारा इलाके में करवाचौथ के दिन एक दिल दहला देने वाला हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहां एक घर में पूजा की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि किचन में भीषण आग लग गई और वहां रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त घर में मौजूद परिवार के सभी 6 सदस्य सुरक्षित हैं।
#DurgNews #CylinderBlast
#ChhattisgarhNews
#KarvaChauthAccident
#SafetyAlert