सहसवान: बारात में करंट हादसे में मृतक के पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता विक्रांत यादव, पीड़ित परिवार को की आर्थिक मदद
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सादपुर गांव में विगत रविवार रात को बारात के दौरान 14 वर्षीय किशोर की गाँव में आयी बारात में डीजे में करंट उतरने के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी थी।हादसे के बाद आज गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रांत यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और दुख की इस घड़ी में मृतक के पिता को ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की