दमोह में मानव जीवन विकास समिति द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जैविक पद्धति से सब्जी उत्पादन का अभिनव प्रयोग शुरू किया गया है। इस पहल के तहत 10 गांवों के 120 किसानों के साथ ड्रिप मल्चिंग पद्धति से सब्जी की खेती की जा रही है। इस परियोजना में टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च और खीरे जैसी नगदी फसलों को शामिल किया गया है।