ग्यारसपुर: सीईओ ने किया मनरेगा कार्यों का सघन निरीक्षण, दी सख्त चेतावनी
विदिशा जिले के ग्यारसपुर जनपद में शनिवार दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया ने अटारीखेजड़ा, घटेरा और पुरागोसाई ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और श्रमिकों की उपस्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।