बरहरुवा: सहायक अध्यापकों ने विधायक को सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र, 18 अप्रैल को सीएम आवास के समक्ष करेंगे आमरण अनशन
झारखंड राज्य आकलन- प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा पाकुड़ एवं बरहरवा प्रखंड के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक निसात आलम से उनके आवास इस्लामपुर बरहरवा में मुलाकात कर अपने समर्थन का 8 सूत्री मांग पत्र उन्हें सौपा है ।