सागर नगर: सरस्वती पुस्तकालय में मनाई गई स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी की जन्म जयंती
सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय में सोमवार को प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी,सांसद,विधायक, पत्रकार एवं साहित्यकार रहे स्व.ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी की 177 वीं जन्म जयंती पर उन्हें सभी साहित्य सुधीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केके सिलाकारी वरिष्ठ अधिवक्ता ने की। मुख्य अतिथि शुकदेव प्रसाद तिवारी रहे।